Makar Sankranti 2021

मकर संक्रांति 2021 makar sankranti-

  • मकर संक्रांति का शुभ समय
  • किस दिन मकर संक्रांति मनाई जायगी  
  • क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति
  • makar sankranti vrat
  • kyu manayi jaati hai makar sankranti
  • makar sankranti kab hai
  • makar sankranti ka samay

https://mayopinionworld.blogspot.com/2021/01/makar-sankranti-2021.html




14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे ही मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है। पौष मास में मनाएं जाने वाले इस पर्व में माघ मास का भी शुभारंभ हो जाता है। इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल आठ घंटे का रहेगा। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक मकर संक्रांति का पुण्य काल रहेगा। इस काल में किया गया स्नान और दान कई गुणा फल देता है। मकर संक्रांति पर ग्रहों का बहुत ही सुखकारी संयोग बन रहा है। चंद्रमा, शनि, बुध और गुरु ग्रह भी मकर राशि में संचरण करेंगे, यही वजह है कि मकर संक्रांति तिथि बहुत ही शुभफलदायी होगी।

14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे ही मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है। पौष मास में मनाएं जाने वाले इस पर्व में माघ मास का भी शुभारंभ हो जाता है। 

मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य की पूजा की पूजा की जाती है। उनके लिए व्रत रखा जाता है और दिनभर श्रद्धा के अनुसार दान दिया जाता है। इस दिन सूर्य के उत्तरायण होता है इसलिए इन सब चीजों का महत्व और बढ़ जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन तीर्थ या गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे करने वाले को मोक्ष भी मिलता है। इसके अलावा संक्रांति पर्व पर पितरों का ध्यान करना चाहिए और उनके निमित्त तर्पण जरूर करना चाहिए।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2021 makar sankranti subh muhurt 2021

स बार मकर संक्रांति का पुण्य काल भी  8:30 बजे सुबह से शाम 5:46 बजे तक रहेगा।

मकर संक्रांति के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान देना विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन से सभी शुभ कार्यों पर लगा प्रतिबंध भी समाप्त हो जाता है। बता दें, उत्तर प्रदेश में इस पर्व पर खिचड़ी सेवन और खिचड़ी दान का अत्यधिक महत्व बताया जाता है।

पूरी पूजा विधि और पूजा के मंत्र


मकर संक्रांति पूजा विधि makar sankranti puja vidhi मकर  

संक्रांति की पूजा कैसे करे-

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर नहाने के पानी में तिल मिलाकर नहाएं। 

इसके बाद लाल कपड़े पहनें और दाहिने हाथ में जल लेकर पूरे दिन बिना नमक खाए व्रत करने का संकल्प लें।

इसके बाद व्रत के साथ दिन में श्रद्धा और आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करने का भी संकल्प लें।

फिर सूर्य देव को तांबे के लोटे में शुद्ध जल चढ़ाएं। इस जल में लाल फूल, लाल चंदन, तिल और थोड़ा-सा गुड़ मिलाएं। 

सूर्य को जल चढ़ाते हुए तांबे के बर्तन में जल गिराए। तांबे के बर्तन में इकट्ठा किया जल मदार के पौधे में डाल दें।

जल चढ़ाते हुए बोले यह मंत्र -

  • ऊं घृणि सूर्यआदित्याय नम:   
     

इसके बाद नीचे दिए मंत्रों से सूर्य देव की स्तुति करें और सूर्य देवता को नमस्कार करें - 

 

  • ऊं सूर्याय नम:
  • ऊं आदित्याय नम:
  • ऊं सप्तार्चिषे नम:
  • ऊं सवित्रे नम: ,  
  • ऊं मार्तण्डाय नम: , 
  • ऊं विष्णवे नम:
  • ऊं भास्कराय नम:
  • ऊं भानवे नम:
  • ऊं मरिचये नम:


मकर संक्रांति की बाधाईया  Makar Sankranti Wishes in Hindi Makar Sankranti ki Shubhkamnaye 2021 makar sankranti quotes-

मीठी बोली, मीठी जुबान
मकर संक्रांति का यही पैगाम
मकर संक्रांति की शुभकामनायें


तिल पकवानों की मिठास जिंदगी में भरिये
पतंगों की तरह आकाश में बुलंदी पाइये
और अपनी मेहनत की डोर से बुलंदी को संभाल के रखिये
आपको मकर संक्रांति की शुभकामनायें


प्रेम रतन धन पायो
सर्दी को मौसम आयो
दो दिन मे एक बार नहायो
गरम पानी से नहायो
स्वेटर पहन कर घर के बाहर जायो
खूब गज़क मूफली खायो
रजाई के बाहर मत आयो
भूल मत जाना मे कांई समझायो
वरना सर्दी लग जाएगी भायो
काल ख़ूब तिला रा लड्डू खायो
मकर संक्रांति की शुभकामनायें


नजर सदा हों ऊँची, सिखाती है पतंग
इस संक्रांति में हमें
काम, क्रोध, लोभ, मोह एवं अहंकार जैसी
पतंगों को भी काटना चाहिए
आप सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनायें


त्योहार नहीं होता अपना या पराया,
त्योहार नहीं होता अपना या पराया,
त्योहार है वही जिसे सबने मिलकर मनाया,
तो मिला तो गुड़ और तिल और पतंग संग उड़ जाने दो दिल।
हैप्पी मकर संक्रांति।।

मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ी पतंग और खिल गया दिल,
हर पल सुख और हर दिन शांति,
आपको और परिवार को हैप्पी मकर संक्रांति।।

मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास,
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी खुशी ते अपनेयां दा प्यार,
मुबारक होने त्वानु मकर संक्रांति दा त्योहार।।

सूर्य का त्यौहार मकर संक्रांति आ गया है
यह त्यौहार आपके जीवन में ज्ञान और खुशी लाए
पूरे साल आपका जीवन प्रकाशमय रहे।


makar sankranti images 2021-







https://mayopinionworld.blogspot.com/2021/01/makar-sankranti-2021.html



Comments

Popular posts from this blog

इंडियन मीडिया और उनके बिकाऊ पत्रकार (godi media channels list)

Republic Day 2021

PUBG & ESPORTS